स्नातक सत्र 2024- 28 की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न

Updated at : 02 Feb 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सत्र 2024- 28 की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की स्नातक सत्र 2024- 28 की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की स्नातक सत्र 2024- 28 की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गई. परीक्षा का आयोजन विगत 27 जनवरी से शुरू हुई थी. हालांकि पूर्व में निर्धारित तिथि 25 जनवरी को परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका था. इस दिन परीक्षार्थियों की मेजर सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित होनी थी. विश्वविद्यालय द्वारा इस तिथि की परीक्षा स्थगित कर नई तिथि पर परीक्षा आयोजन की सूचना दी गई थी. बाद में विश्वविद्यालय के द्वारा इस दिन की परीक्षा दो फरवरी को संपन्न करने का निर्देश दिया गया था. निर्देश के आलोक में रविवार को दोनों पालियों में प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की सभी मेजर सब्जेक्ट की परीक्षा ली गई. विश्वविद्यालय द्वारा जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाया गया था. सभी परीक्षा केन्द्रों पर विश्वविद्यालय के द्वारा प्रति नियुक्त ऑब्जर्वर की देखरेख में परीक्षा का आयोजन किया गया. दूसरी तरफ सोमवार से जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर इंटरमीडिएट की दूसरे दिन की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन