अगलगी से कॉपी और ओएमआर शीट जलकर राख

Updated at : 20 Feb 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी से कॉपी और ओएमआर शीट जलकर राख

जिला के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र स्थित एक मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर बुधवार की रात्रि आग लग गई.

विज्ञापन

बरबीघा. जिला के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र स्थित एक मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर बुधवार की रात्रि आग लग गई. घटना में गुरुवार को होने वाले परीक्षा हेतु केंद्र पर उपलब्ध परीक्षार्थियों का कॉपी और ओएमआर शीट सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए. आग लगने की सूचना परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक देवेंद्र कुमार को गुरुवार की सुबह सात बजे मिली. वह तुरंत आनन-फानन में विद्यालय पहुंचे. स्थानीय लोगों और थाना की सहायता से दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया गया. लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कमरे में रखा हुआ कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, पंखा, पंजीयां, संचिकाएं,अभिलेख शिक्षकों की सेवा पुस्तिका सहित उत्तर पुस्तिका और ओआईएमआर सीट जलकर राख हो गया.उधर इसकी सूचना जिले में फैलते ही उक्त केंद्र के परीक्षार्थी बेचैन हो उठे. हालांकि, केंद्र अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने तुरंत वरीय पदाधिकारी को सूचित किया. उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट का व्यवस्था की करवाते हुए सही समय पर परीक्षा का संचालन शुरू करवा दिया. घटना को लेकर मिशन थाना में नुकसान से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि रिजर्व कॉपी से परीक्षा सही तरीके से संचालित करा ली गयी. कैसे हुआ घटना

इस संबंध में प्लस टू राम प्रसाद भगवती चरण आदर्श टाउन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि 19 तारीख को केंद्र पर संध्या 6:00 बजे परीक्षा समाप्त हो गई थी. परीक्षा कार्य में लगे सभी कर्मी दैनिक कार्य से मुक्त होकर घर चले गए थे.देवेंद्र कुमार खुद सबसे अंत में विद्यालय के सभी कक्षा का निरीक्षण कर विद्यालय में ताला लगवाया और घर चले गए.गुरुवार की सुबह 7:00 बजे विद्यालय के प्राचार्य मीना कुमारी ने उन्हें दूरभाष पर सूचित किया कि विद्यालय में आग लगा हुआ है.विद्यालय पहुंच कर देखा तो पाया गया कि विद्यालय के उस कमरे में आग लगी है, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज भी रखा हुआ है.

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग

आग लगने की घटना के बाद तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना और दमकल को दिया गया. मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया.लेकिन, तब तक कमरा में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो चुका था. गुरुवार को सोशल स्टडीज विषय की होने वाली परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट भी जल गई थी. आग लगी की घटना के कारण विद्यालय को जहां काफी नुकसान हुआ. वही समय पर परीक्षा शुरू करने की भी कड़ी चुनौती सामने आ गई.

उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराकर सही समय पर शुरू हुई परीक्षा

इस घटना के बाद देवेंद्र कुमार ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी पहुंचने लगे थे. बोर्ड से उपलब्ध करवाई गई उत्तर पुस्तिका और ओएमआर सीट पर विद्यार्थी का फोटो और रोल नंबर तक अंकित रहता है.हालांकि देवेंद्र कुमार ने बताया कि इसके अलावा आपातकाल के लिए सादा ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका भी परीक्षा केंद्र को उपलब्ध करवाया जाता है. इसके अलावा कुछ कॉपी जिला शिक्षा कार्यालय में भी रखा रहता है. घटना के बाद तुरंत सदा उत्तर पुस्तिका और ओएमआर सीट उपलब्ध करवा कर सही समय पर परीक्षा शुरू करवा दिया गया.

आग फैलती तो हो जाता बड़ा नुकसान

देवेंद्र कुमार ने बताया कि गनीमत रही की शार्ट सर्किट के वजह से सिर्फ एक कमरे में ही आग लगी. अगर पूरे विद्यालय में आग लगाते तब परीक्षा के संचालन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता. मामले को लेकर मिशन थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने उसकी जांच पड़ताल किया है. बिजली की वायरिंग की स्थिति देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा की शार्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी है. फिर भी पुलिस मामले की पूरी जांच पड़ताल करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन