बिहारशरीफ मंडलकारा की व्यवस्था संतोषजनक: न्यायाधीश

Updated at : 12 Feb 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारशरीफ मंडलकारा की व्यवस्था संतोषजनक: न्यायाधीश

बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ चौधरी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अमित गौरव के द्वारा बिहारशरीफ मंडलकारा का औचक निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ: बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ चौधरी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अमित गौरव के द्वारा बिहारशरीफ मंडलकारा का औचक निरीक्षण किया गया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव के द्वारा जेल के सभी बंदी वार्ड,पाठशाला एवं जेल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि बंदी वार्ड,पाठशाला एवं जेल हॉस्पिटल का रख-रखाव की व्यवस्था संतोषजनक पाया गया.उन्होंने आगे बताया कि बंदी वार्डों की छत, शौचालय एवं नाली निकासी की मरम्मत की आवश्यकता है. इसलिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जा रहा है. इस मौके पर सचिव ने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशों के आलोक में संबंधित विभागों के साथ पत्राचार किया जाये ताकि बरसात के मौसम के आने से पहले मंडल कारा में वार्डों,शौचालय एवं नाली निकासी का मरम्मत पूर्ण कराया जा सके ताकि बंदियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े.बताश जाता है कि मंडलकारा बिहारशरीफ की व्यवस्था पहले से काफी सुधरी है. जिसपर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संतोष प्रकट किया है. मंडलकारा में बने बंदी वार्ड,पाठशाला व अस्पताल की व्यवस्था का बेहतर होने से यहां के बंदियों को काफी सहूलियतें प्रदान करती है. इस मौके पर मंडलकारा अधीक्षक अभिषेक पांडेय,जेलर अरविंद पांडेय उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन