पीपीयू में अब केंद्रीयकृत होगी एडमिशन प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन
पीपीयू में अब केंद्रीयकृत होगी एडमिशन प्रक्रिया

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में अगले सत्र से यूजी और पीजी में केंद्रीयकृत नामांकन होगा. स्पॉट राउंड में भी केंद्रीयकृत नामांकन होगा. केंद्रीयकृत नामांकन पर सीनेट में मुहर लग गयी. कुलसचिव प्रो एनके झा ने सीनेट को बताया कि पीजी नामांकन में कई कॉलेजों से शिकायत मिली थी. इस पर सीनेट में भी बात रखी गयी थी.

विज्ञापन

पटना. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में अगले सत्र से यूजी और पीजी में केंद्रीयकृत नामांकन होगा. स्पॉट राउंड में भी केंद्रीयकृत नामांकन होगा. केंद्रीयकृत नामांकन पर सीनेट में मुहर लग गयी. कुलसचिव प्रो एनके झा ने सीनेट को बताया कि पीजी नामांकन में कई कॉलेजों से शिकायत मिली थी. इस पर सीनेट में भी बात रखी गयी थी. कई कॉलेजों में प्राचार्यों पर अनावश्यक दबाव भी बनाया जाता था. अब यह प्रक्रिया बंद हो जायेगी. इसी को ध्यान में रखकर नये सत्र से केंद्रीयकृत नामांकन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है. इसमें मेधा सूची के आधार पर नामांकन होगा. इस बार स्नातकोत्तर में सीटों को बढ़ाने का प्रस्ताव भी सरकार के पास भेजा जायेगा. वर्तमान में यूजी कोर्स में एक लाख 20 हजार से अधिक सीटें हैं, पर पीजी में सिर्फ 8 हजार सीटें हैं. वोकेशनल कोर्स एग्जाम के आधार पर एडमिशन होगा. वोकेशनल कोर्स में निजी व सरकारी कॉलेजों में पांच हजार से अधिक सीटें निर्धारित हैं. ———- छह केंद्रों पर पीपीयू का पैट शांतिपूर्ण संपन्न, 4505 अभ्यर्थी हुए शामिल फोटो – 77 प्रतिशत उपस्थित रहे अभ्यर्थी, कुलपति, कुलसचिव ने किया निरीक्षण संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी नामांकन जांच परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण छह केंद्रों पर आयोजित हुई. शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर कुलपति प्रो शरद कुमार यादव, कुलसचिव प्रो एनके झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर कई स्तर के इंतजार किये गये थे. इसके तहत प्रश्नों को चार लेयर में सुरक्षित किये गये थे, इसके अतिरिक्त प्रश्न पत्र को खोलने की प्रक्रिया, पर्यवेक्षक, वीक्षक एवं केंद्राधीक्षक के सामने की गयी. सभी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी गयी, इसके साथ ही परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी की गयी. प्री पीएचडी टेस्ट 25 विषयों में 803 सीटों को लेकर परीक्षा केंद्र गंगा देवी महाविद्यालय, श्रीअरविंद महिला कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, एएन कॉलेज, टीपीएस कॉलेज एवं बीडी कॉलेज में बनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन