नालंदा के सन्नी ने जीता स्वर्ण पदक

23वीं सीनियर, 18वीं जूनियर एवं 2वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025–26 में भाग लेने के लिए बिहार राज्य की 21 सदस्यीय टीम उत्तराखंड गई है.
बिहारशरीफ. 23वीं सीनियर, 18वीं जूनियर एवं 2वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025–26 में भाग लेने के लिए बिहार राज्य की 21 सदस्यीय टीम उत्तराखंड गई है. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी तक उत्तराखंड राज्य के रूड़की में स्थित सीओईआर यूनिवर्सिटी, वर्धमानपुरम में आयोजित की गई. इस चैंपियनशिप के लिए बिहार से कुल 21 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है, जिसमें 15 खिलाड़ी, कोच, टीम मैनेजर, एस्कॉर्ट एवं एचओडी शामिल हैं. चयनित खिलाड़ी राज्य के विभिन्न जिलों से हैं, जिन्होंने राज्य एवं क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है. बिहार पैरा पावरलिफ्टिंग टीम के कोच एवं टीम अधिकारी कुंदन कुमार पांडे ने बताया, “यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर साबित करने का बेहतरीन अवसर है. सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे. हमें उम्मीद है कि बिहार के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि टीम प्रबंधन द्वारा यात्रा, अभ्यास और अन्य सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पहले दिन जीता स्वर्ण पदक टीम में खिलाड़ियों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में शनिवार को 54 किलोग्राम भार वर्ग में नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड स्थित डीहरीगढ़ गांव के सन्नी कुमार ने 45 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीतकर बिहार को गौरवान्वित किया है. इस उपलब्धि पर नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरबिन्द कुमार सिन्हा ने कहा, “सन्नी कुमार की यह सफलता नालंदा और बिहार के अन्य पैरा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, यह गर्व की बात है. “वहीं इस टीम में रवि कुमार (टीम मैनेजर), झंडू कुमार, रंजीत कुमार, सन्नी कुमार, सरिता कुमारी, राधा कुमारी, मोहित कुमार, मो. खुर्रम सिद्दीकी, प्रभात कुमार, हरि शंकर रजक, जोशी कुमार, गंगेश झा, मो. फिरदौस अख्तर, सोनी कुमारी, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार चौहान, तुलसी कुमार, अमित कुमार एवं पप्पू कुमार शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




