अचानक घना कोहरा छा जाने से झेलनी पड़ी परेशानी

Updated at : 21 Feb 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
अचानक घना कोहरा छा जाने से झेलनी पड़ी परेशानी

सर्दी के मौसम की समाप्ति के बीच शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छा जाने से लोग हैरान रहे. घना कोहरा छा जाने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई.

विज्ञापन

शेखपुरा .सर्दी के मौसम की समाप्ति के बीच शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छा जाने से लोग हैरान रहे. घना कोहरा छा जाने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई. सवेरे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोग के साथ-साथ वाहन चलाने वालों को सवेरे में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा. हालांकि, दिन बढ़ने के साथ ही कोहरे का धूंध छट गया. कोहरे के कहर से जिले में सड़कों पर दृष्टता बहुत कम हो गई लोगों को अपने से 10 फीट के डर के चीज भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था. लोगों ने बताया कि कोहरे और धुंध का यह असर आधी रात के बाद से ही शुरू हो गया था जो सवेरा होते होते अत्यधिक घना हो गया. शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड पर कर गया जिले का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. जबकि सवेरे में न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर 15.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. तापमान के इस वृद्धि का सबसे बड़ा असर खेतों में लगे मसूर, चना, गेहूं आदि फसलों को झेलना पड़ रहा है .तापमान में बढ़ोतरी के कारण फसल के उपज कम होने की आशंका से किसानों के चेहरे पर निराशा का भाव देखा जा रहा है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. हालांकि पहाड़ों में हुई बर्फबारी से मौसम बदलने का अंदेशा लगा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन