तेज रफ्तार बस बीच सड़क पर मारी पलटी, हताहत नहीं
Updated at : 19 Apr 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन

अस्थावां बाइपास पर शुक्रवार को अहले सुबह बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग एन एच 33 पर बाईपास पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई.
विज्ञापन
अस्थावां. अस्थावां बाइपास पर शुक्रवार को अहले सुबह बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग एन एच 33 पर बाईपास पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. अस्थावां बाइपास एनएच 33 पर शुक्रवार को अहले सुबह में बाइपास पर बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर बस पलट गयी, खेत में काम कर रहे किसान व ग्रामीण मौके पर जुट गये. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली. वहीं बस छोड़कर बस चालक व परिचालक फरार हो गये. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बस आज शुक्रवार की सुबह एस के ट्रेवल्स नामक बस बिंद से बिहारशरीफ जा रहा था. इसी दौरान सुबह लगभग पांच बजे के आसपास बस के चालक अपना संतुलन खो दिया और बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी. ग्रामीणों ने बताया कि यदि यह घटना दिन में तो एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाती. बस पर एक भी यात्री नहीं था. इसलिए एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




