ग्रीष्मावकाश की छुट्टी में भी स्कूलों का होगा नियमित निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 9:34 PM
विज्ञापन
जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार के द्वारा जिले के सभी निरीक्षी अधिकारियों को ग्रीष्मावकाश की छुट्टी में भी सरकारी विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
बिहारशरीफ. जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार के द्वारा जिले के सभी निरीक्षी अधिकारियों को ग्रीष्मावकाश की छुट्टी में भी सरकारी विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने निर्देश जारी कर कहा है कि बार-बार के निर्देश के बावजूद यह पाया जा रहा है कि समर कैम्प की अवधि में शत-प्रतिशत विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है. विद्यालयों के वाचक निरीक्षण की समीक्षा प्रतिदिन मुख्यालय के द्वारा संध्या में वीसी के माध्यम से की जा रही है. कुछ पदाधिकारी के द्वारा निर्धारित 10 विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है. इससे नालंदा जिले का विद्यालय निरीक्षण कम होता है. हाल में बीआरपी का विद्यालयों की संख्या के आलोक में पुनर्वितरण भी किया गया है. उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड के शत-प्रतिशत विद्यालयों का प्रातः 08.00 बजे से 10.00 बजे के बीच निरीक्षण करने का सख्त निर्देश दिया है. निरीक्षण किए गए विद्यालयों की संख्या एवं अनाधिकृत अनुपस्थित शिक्षकों की संख्या हर रोज डीपीएम नालंदा को देना अनिवार्य है.10 से कम विद्यालय का निरीक्षण करने वाले अथवा निरीक्षण नहीं करने वाले कर्मियों का नाम भी भेजी जाय ताकि उनके उस तिथि के वेतन की कटौती की जा सके. सभी विद्यालय निरीक्षण कर्त्ता निरीक्षण के समय अनिवार्य रूप से स्वंय के साथ नोट कैम पर फोटो अनिवार्य रूप से लेंगे एवं उसे ई- शिक्षा कोष पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे. फोटो के बगैर निरीक्षण का दावा मान्य नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










