स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिहारशरीफ के बाजारों में सजी तिरंगे की दुकानें, 10 से 120 रुपये तक झंडे

Updated:
विज्ञापन

दुकान में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगा सजाते दुकानदार | Prabhat Khabar Network

Independence Day Nalanda : बिहारशरीफ के बाजार स्वतंत्रता दिवस के रंगों से सराबोर हो गए हैं. तिरंगे झंडे, कैप, ब्रोच और स्टिकर की दुकानें सज गई हैं. 10 रुपये से शुरू होकर 120 रुपये तक के झंडे उपलब्ध हैं, जो लोगों में देशभक्ति का संचार कर रहे हैं.

विज्ञापन

Independence Day Nalanda : स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला मुख्यालय बिहारशरीफ से लेकर अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालयों के बाजारों में तैयारियां शुरू हो गयी हैं. बाजारों में तिरंगे झंडे, कैप, ब्रोच और स्टिकर की दुकानें सजने लगी हैं.

चौक-चौराहों और सड़क किनारे भी देशभक्ति से जुड़ी सामग्री की अस्थायी दुकानें दिखाई देने लगी हैं. तिरंगे झंडे के साथ बाइक, स्कूटी, कार, शर्ट, टी-शर्ट और अन्य पोशाक पर लगाने वाले स्टिकर की भी बिक्री हो रही है.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में देशभक्ति का माहौल दिखने लगा है. लोग अपने घरों, दुकानों और वाहनों को सजाने के लिए तिरंगा और उससे जुड़ी सामग्री खरीद रहे हैं. बाजार में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में देशभक्ति से जुड़ी सामग्री को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

10 से 120 रुपये तक तिरंगे झंडे

स्थानीय दुकानदार रवि कुमार ने बताया कि इस वर्ष तिरंगे और उससे जुड़ी सामग्री की मांग अच्छी है. बाजार में आकार और गुणवत्ता के अनुसार तिरंगे झंडे 10 से 120 रुपये तक में उपलब्ध हैं.

तिरंगा कैप करीब 50 रुपये, ब्रोच और स्टिकर 5 से 20 रुपये तक तथा देशभक्ति थीम वाले गुब्बारे करीब 50 रुपये तक में मिल रहे हैं. दुकानों पर अलग-अलग आकार और डिजाइन के झंडे ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं.

बच्चों और युवाओं में अधिक उत्साह

बाजार में स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राओं में देशभक्ति से जुड़ी सामग्री को लेकर विशेष उत्साह है. बच्चे तिरंगा कैप, छोटे झंडे, ब्रोच और स्टिकर पसंद कर रहे हैं. वहीं युवा बाइक, स्कूटी और कार पर लगाने के लिए तिरंगा स्टिकर और अन्य सजावटी सामग्री खरीद रहे हैं.

Also Read : राजगीर की पहाड़ियों पर पहली बार आयोजित हुआ 'तिरंगा ट्रेक', हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे 38 ट्रेकर्स ने तय किया रोमांचक सफर

शहर के विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संगठनों में भी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. स्कूलों में बच्चे देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के साथ परेड का अभ्यास कर रहे हैं. इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्सव का माहौल बनने लगा है.

वाहनों और परिधानों पर भी तिरंगे की झलक

बाजार में वाहनों और कपड़ों पर लगाने वाले तिरंगा स्टिकर की मांग भी बढ़ी है. बाइक, स्कूटी और कार के अलावा शर्ट, टी-शर्ट और अन्य परिधानों पर लगाने के लिए छोटे-बड़े स्टिकर उपलब्ध हैं. दुकानदारों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के साथ इन सामानों की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है.


विज्ञापन
कंचन कुमार

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन