पुलिस ड्राइवर की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव
Updated at : 22 Feb 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन

जक्कनपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रोड नंबर 2 में किराये के मकान में रहने वाली 24 वर्षीया विवाहिता प्रियंका का फंदे से लटका शव मिला है.
विज्ञापन
पटना़
जक्कनपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रोड नंबर 2 में किराये के मकान में रहने वाली 24 वर्षीया विवाहिता प्रियंका का फंदे से लटका शव मिला है. मृतका के पिता धर्मेंद्र कुमार के बयान पर जक्कनपुर थाना में पति रौशन कुमार जो मुजफ्फरपुर में पुलिस ड्राइवर के पद पदस्थापित है, सास, ननद और भैंसुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. रौशन मूल रूप से नालंदा के नूरसराय का रहने वाला है और प्रियंका नालंदा के नगरनौसा की रहने वाली थी. दोनों की शादी 2023 में हुई थी. प्रियंका अपने पति के साथ किराये के मकान में रहती थी. घटना की जानकारी तब हुई, जब उसकी बहन अंशिका राज अपनी बहन से मिलने पहुंची. देखा कि मेन गेट बंद है. काफी आवाज लगाने के बाद भी जब किसी ने गेट नहीं खोला तो बहन पीछे वाले गेट के पास गयी. दरवाजा खुला था. अंदर का नजारा देख वह दंग हो गयी. इसके बाद उसने आवाज लगाकर मकान में रह रहे अन्य किरायेदार व मकान मालिक को बुलाया. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पिता ने बताया कि बेड पर कुर्सी लगी हुई थी और फिर बेटी फंदे से लटकी हुई थी. उसका पैर मुड़ा हुआ था. पति समेत ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा, हत्या का केस दर्ज कराया गया है.सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
अरियरी. प्रखंड के करकी गांव निवासी युवक संजीत कुमार पाण्डेय की इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में शुक्रवार की देर शाम मौत हो गयी. मृतक 12 फरवरी को पटना के खुसरुपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. जिसका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा था. युवक के निधन की खबर मिलने के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




