ePaper

पुलिस ने 67 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Updated at : 30 Nov 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 67 बदमाशों को किया गिरफ्तार

शुक्रवार को नालंदा पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान हत्या, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब बरामदगी, नशेड़ी सहित विभिन्न कांडों में कुल 67 बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. शुक्रवार को नालंदा पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान हत्या, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब बरामदगी, नशेड़ी सहित विभिन्न कांडों में कुल 67 बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा है. करायपरशुराय थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट का अभियुक्त मखदुमपुर गांव निवासी स्व. अयोध्या यादव का पुत्र हरेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया. वही जिले के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा अवैध शराब कांड में 22 लोगो की गिरफ्तारी की गई है जबकि छापेमारी में चार लीटर चुलाई शराब बरामद किया है. 41 वारंटी को गिरफ्तार किया गया एवं 227 का निष्पादन किया गया. सात कुर्की का भी निष्पादन किया गया. वाहन जांच के दौरान कुल 73 वाहन से 71500 रुपये फाइन बसूला गया. अन्य बरामदगी में एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया और 500 लीटर छोबा विनष्ट किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन