ePaper

विवाहिता की हत्या मामले में चंदन गिरफ्तार

Updated at : 13 Sep 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या मामले में चंदन गिरफ्तार

नगर क्षेत्र के कमिश्नरी बाजार मुहल्ले में विवाहिता की हत्या मामले में एक और आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. नगर क्षेत्र के कमिश्नरी बाजार मुहल्ले में विवाहिता की हत्या मामले में एक और आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पूर्व घटना में मुख्य आरोपी व मृतका के देवर छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना में विवाहिता के पति नवीन कुमार एवं मंदना गांव निवासी चिकित्सक फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर है. चार दिन पहले हुई इस घटना महिला की मां मुन्नी देवी के द्वारा शुक्रवार को स्थानीय नगर थाना में पुत्री की हत्या कर लाश गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था. जिसमें कमिश्नरी बाजार मोहल्ला निवासी मनोहर राम के पुत्र नवीन कुमार सहित परिवार के 10 लोगों के ऊपर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मामले के एक आरोपी तथा गायब विवाहिता पार्वती कुमारी के देवर छोटू कुमार और शव गायब करने में आरोपी व शेखपुरा शहर निवासी चकदीवान मोहल्ल्ला निवासी चन्दन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में आदर्श टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की चन्दन और छोटू ने घटना में मृत महिला का शव को अंतिम संस्कार करने में शामिल था. प्रथम दृष्टया हत्या काण्ड की गुत्थी सुलझाने के बाद टाउन थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है. इस बाबत नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि मृतिका जिले के बरबीघा शहर के निवासी शंकर प्रसाद की पुत्री पार्वती कुमारी का लगभग 2 वर्ष का एक बच्चा भी है, जिसका नाम अनमोल कुमार है. वर्तमान समय में शंकर प्रसाद अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी किया करते है. विवाहिता के परिजनो को गुप्त सूचना मिली कि उनकी पुत्री पार्वती कुमारी की 9 सितम्बर की रात्रि हत्या कर परिवार के लोग उसके शव को गायब कर दिया है. उसके बच्चे को भी कहीं छुपा दिया है. सूचना मिलने के बाद विवाहिता के परिवार के लोग जब परिवार के लोग गुरुवार की शाम शेखपुरा पहुंचे तो घर में ताला लगा हुआ था. तब लड़की के परिजनो ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर जांच पड़ताल शुरू किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन