ePaper

किराया बकाया रहने पर चिपकाया नोटिस

Updated at : 01 Jan 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
किराया बकाया रहने पर चिपकाया नोटिस

नगर परिषद शेखपुरा की ओर से स्ववित पोषित दुकानों का किराया लंबे अरसे से जमा नहीं किये जाने पर वैसे दुकानों पर नोटिस चिपकाकर दुकानदारों को बकाया किराया जमा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. नगर परिषद शेखपुरा की ओर से स्ववित पोषित दुकानों का किराया लंबे अरसे से जमा नहीं किये जाने पर वैसे दुकानों पर नोटिस चिपकाकर दुकानदारों को बकाया किराया जमा करने का निर्देश दिया गया है. शहर के चांदनी चौक, बीएसएनएल कार्यालय के आगे बने सरकारी दुकानों का लंबे समय से किराया नहीं दिए जाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा जारी किये गए नोटिस से दुकानदारों के बीच हडकंप व्याप्त हो गया है. इस संबंध में बताया जाता है कि बड़ी संख्या में दुकानदार लंबे अरसे से दुकानों का किराया नहीं दे रहे हैं. जिसके कारण कई दुकानों का बकाया किराया लाख रुपए तक पहुंच गया है. दुकानदारों को नोटिस के जरिए तलब करते हुए जल्द से जल्द दुकान का किराया जमा करने का निर्देश दिया गया है. इधर नगर परिषद की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप व्याप्त हो गया है. वहीं, कई दुकानदारों ने नगर परिषद के द्वारा किराया बकाया का दुकानों के शटर पर चिपकाए गए नोटिस को उखाड़ कर फेंक दिया है. सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चिपकाया नोटिस सड़क पर छोड़े सालों से खड़े वाहनों पर चिपकाए नोटिस अतिक्रमण हटाने का निर्देश शेखपुरा नगर परिषद ने शहर के बाईपास रोड में खड़े कई वाहनों पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस किया है इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि सड़क किनारे कई वाहन सालों से खड़े हैं जिन्हें उनके मालिक सड़क किनारे छोड़ रखा है वैसे वाहनों पर नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. रेड क्रॉस भवन से मेहुंस मोड़ जाने वाली सड़क में खड़े वाहनों पर यह नोटिस देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन