80वें स्वतंत्रता दिवस पर नशा मुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं ने किया जागरूक
नशा मुक्ति व वाल विवाह पर आधारित नाट्य कला प्रस्तुत करती छात्राएं
Biharsharif News : नेरूत के पीएम श्री उच्च विद्यालय में छात्राओं ने नाटक के जरिए नशा मुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक किया.
Biharsharif News : अस्थावां प्रखंड क्षेत्र के नेरूत गांव स्थित पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया.
नशे के दुष्परिणामों को नाटक के माध्यम से दिखाया
छात्राओं ने नशा मुक्ति पर आधारित नाट्य कला के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है. प्रस्तुति के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई.
बाल विवाह के खिलाफ भी दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम में छात्राओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से होने वाली व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं को भी नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया. छात्राओं ने लोगों से बाल विवाह को समाप्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करने की अपील की.
छात्राओं की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेरूत पंचायत के मुखिया राकेश कुमार सिंह उर्फ बिहारी मौजूद रहे. विद्यालय के शिक्षक और अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उपस्थित लोगों ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए नशा मुक्ति और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान को महत्वपूर्ण बताया.
Also Read : रजौली में अनियंत्रित कार ने दादा-पोती को मारी टक्कर, 5 साल की मासूम की मौत; दादा गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










