नालंदा विश्वविद्यालय में वैश्विक न्याय और शांति हेतु, बदलती विश्व व्यवस्था में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर मंथन
नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल कुलपति प्रो सचिन चतुर्वेदी एवं देशी- विदेशी प्रतिनिधि
Biharsharif News : नालंदा विश्वविद्यालय में वैश्विक न्याय, शांति और सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित. बदलती विश्व व्यवस्था में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर हुई चर्चा.
Biharsharif News : आजादी के जश्न और देशभक्ति के रंग में मगध साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर पूरी तरह सराबोर रही. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर से गांव तक सरकारी और गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों के साथ ही विभिन्न चौक-चौराहों पर भी शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई. जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और मिठाइयां बांटकर लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया. वहां अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा. विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में भी उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया.

विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में लहराया तिरंगा
नालंदा विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी, बिहार खेल विश्वविद्यालय और राज्य खेल अकादमी में कुलपति शिशिर सिन्हा, नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह तथा नालंदा खुला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. रविंद्र कुमार ने तिरंगा फहराया. राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया. इसी तरह जू सफारी में निदेशक राम सुंदर एम, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य विवेक किशोर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला, पीटीजेएम कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अमरदीप कुमार उपाध्याय और डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में डॉ. राजीव रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. पीटीजेएम सरस्वती विद्या मंदिर में प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा, ऑल सेंट्स स्कूल में निदेशक राजेश नंदन, नालंदा पब्लिक स्कूल में निदेशक सुनील कुमार, केरला पब्लिक स्कूल में प्राचार्या बिंदु पी. कुरियाकोस तथा निभा फार्मेसी कॉलेज में सचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया.
नगर परिषद से लेकर रेलवे स्टेशन तक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
राजगीर नगर परिषद में सभापति जीरो देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और चौक-चौराहों पर भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही. आकाशीय रज्जु पथ पर रोपवे मैनेजर दीपक कुमार, सब्जी मंडी में वार्ड पार्षद महेंद्र यादव, जयप्रकाश चौक पर प्रांतीय युवा राजद नेता गोलू यादव, वाटर पार्क में निदेशक आशीष कुमार जैन तथा पटेल चौक पर रामकृष्ण प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया.
विभिन्न कार्यालयों और पंचायतों में भी आयोजित हुए कार्यक्रम
जदयू नगर परिषद कार्यालय में नगर अध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडेय, अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. गौरव, पीएचईडी कार्यालय में सहायक अभियंता अमरुद्दीन अंसारी और लोदीपुर पंचायत सरकार भवन में मुखिया इंदु देवी ने तिरंगा फहराया. सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श मॉडल प्लस टू विद्यालय, बेलदार बिगहा में प्राचार्य संजू कुमारी, मेयार पैक्स कार्यालय में अध्यक्ष अरुण कुमार चंचुल तथा राजगीर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक शशि भूषण सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
दिनभर बना रहा उत्सवी और देशभक्ति का माहौल
पूरे राजगीर में दिनभर देशभक्ति गीतों, भारत माता की जय के जयघोष और अमर सेनानियों के सम्मान में लगाए गए नारों से उत्सवी माहौल बना रहा. लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए योगदान देने का संकल्प लिया.
Also Read : रजौली में अनियंत्रित कार ने दादा-पोती को मारी टक्कर, 5 साल की मासूम की मौत; दादा गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











