नालंदा पुलिस ने 59 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Updated at : 12 Feb 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा पुलिस ने 59 बदमाशों को किया गिरफ्तार

नालंदा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पुलिस पर हमला, विशेष वाहन चेकिंग, वारंट एवं कुर्की का निष्पादन करने के विरूद्ध छापामारी एवं जॉच किया, जिसमें कुल 59 बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नालंदा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पुलिस पर हमला, विशेष वाहन चेकिंग, वारंट एवं कुर्की का निष्पादन करने के विरूद्ध छापामारी एवं जॉच किया, जिसमें कुल 59 बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सोहसराय थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त सरमेरा थाना क्षेत्र के गोपालबाद निवासी नितीश कुमार का पुत्र आशीष रंजन, बिहार थाना क्षेत्र के रामपुर बैगनाबाद निवासी देवानंद कुमार का पुत्र त्रिलोकी सिंह एवं सोहसराय थाना क्षेत्र के साहबउद्दीन का पुत्र इस्लाम उर्फ असलम को 30 जिन्दा कारतूस, 01 मोटरसाईकिल, 03 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है. इस्लामपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त कोविल निवासी अनील सिंह का पुत्र देवरथ कुमार को बलात्कार के कांड में गिरफ्तार किया है. मानपुर थाना पुलिस ने नेवाजी बिगहा गांव निवासी उमेश मिस्त्री के पुत्र अनुज मिस्त्री को हत्या के कांड में गिरफ्तार किया है. वहीं रहुई थाना पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त रहुई निवासी अजय यादव के पुत्र आशतीक यादव को गिरफ्तार किया है. जबकि हत्या के प्रयास के कांड में चार की गिरफ्तारी की गई है.अवैध शराब के कांड में 39 की गिरफ्तारी एवं छापेमारी में 66 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है. वारंट में आठ की गिरफ्तारी एवं 15 का निष्पादन किया गया. वहीं कुर्की में एक निष्पादन किया गया.विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 172 वाहनों से एक लाख नब्बे हज़ार की राशि फाईन के तौर पर बसूली की. अन्य बरामदगी में 04 खोखा, 01 मोटरसाईकिल एवं 03 मोबाईल बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन