नालंदा में साइड मांगने पर बवाल, स्कूल संचालक के घर पर हमला, 7 लोग जख्मी, CCTV में कैद हुई वारदात

साइड मांगने को लेकर विवाद
Nalanda News: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में करीब 20 बदमाशों ने एक स्कूल संचालक के घर पर हमला कर दिया. इस हिंसक वारदात में हवाई फायरिंग और लूटपाट के साथ परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
Nalanda News (अमर वर्मा): नालंदा जिले के दीपनगर थानाक्षेत्र के मघड़ा गांव में साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाने पर हुए विवाद में करीब 20 बदमाशों ने एक स्कूल संचालक के घर पर हमला कर दिया. बताया जाता है कि निजी स्कूल संचालक रोहित कुमार और उनके भाई मोहित कुमार साठोपुर से लौट रहे थे. मघड़ा के मिट्ठी कुंआ के पास सड़क पर बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे गोपाल पासवान और गोरेलाल पासवान से हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस और हाथापाई हुई.
बदमाशों ने की हवाई फायरिंग
शुरुआती विवाद के कुछ ही देर बाद करीब 20 लोग लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, लोहे के रॉड और पिस्तौल के साथ स्कूल संचालक के घर में जबरन घुस गए. बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और घर में जमकर लूटपाट भी की. इस चौका देने वाले हमले में पीड़ित परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बीच-बचाव करने आए रोहित के चचेरे भाई अनुभव वैद्य (उर्फ प्रिंस) की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भर्ती कराया गया है.
घायलों की हुई पूरी पहचान
इस मारपीट की घटना में घायल अन्य लोगों में नयनशी पांडेय, अनिता पांडेय, हर्ष राज, कृष राज और पंकज कुमार पांडेय शामिल हैं. पीड़ित के अनुसार, मुख्य आरोपी गोपाल कुमार का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे पीड़ित परिवार को ‘एससी-एसटी एक्ट’ के झूठे केस में फंसाने की खुली धमकी दी है. यह पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई है.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामूली विवाद में मारपीट और रोड़ेबाजी की यह घटना हुई है. पीड़ित रोहित कुमार के लिखित बयान के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है और सभी फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
Also Read: बिंद में डिग्री कॉलेज के स्थान चयन पर बढ़ा विवाद, प्रखंड मुख्यालय में स्थापना की मांग तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










