ट्रेन से शराब की खेप लेकर शेखपुरा स्टेशन पर उतरे दो तस्कर गिरफ्तार, 87 बोतल विदेशी शराब बरामद

Author Niranjan Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दोनों | Prabhat Khabar Network

पुलिस गिरफ्त में दोनों | Prabhat Khabar Network

शेखपुरा उत्पाद थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई की है. ट्रेन से विदेशी शराब की खेप ला रहे अंतरजिला तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को 87 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने स्थानीय कारोबारियों तक सप्लाई की योजना का भी भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा उत्पाद थाना पुलिस ने शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से विदेशी शराब की खेप लेकर उतर रहे अंतरजिला तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो बोरों में छिपाकर लाई जा रही 87 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई.

प्लेटफॉर्म पर बिछाया था जाल

गिरफ्तार तस्करों की पहचान लखीसराय जिले के अमहारा थाना क्षेत्र के कछेना गांव निवासी मनीष कुमार मंडल और आशीष कुमार के रूप में हुई है. छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा मिथिलेश कुमार ने किया. कार्रवाई में एएसआई सीमा कुमारी और धनंजय कुमार भी शामिल रहे.

ट्रेन से लाकर स्थानीय कारोबारियों को करते थे सप्लाई

उत्पाद थानाध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि दोनों तस्कर लंबे समय से ट्रेन के जरिए विदेशी शराब की खेप शेखपुरा लाकर स्थानीय कारोबारियों तक पहुंचाते थे. इसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाया. दोनों आरोपी जमालपुर-गयाजी पैसेंजर ट्रेन से शराब लेकर जैसे ही शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर उतरे, पहले से तैनात उत्पाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन