शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, पीएम आवास योजना की सूची में जोड़ा गया पात्र लाभुक का नाम

Author Kanchan kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
शिकायत का हुआ समाधान, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सर्वे सूची में जोड़ा गया पात्र लाभुक का नाम

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़ी एक शिकायत पर बिहारशरीफ प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की है. शिकायत सही पाए जाने के बाद, एक पात्र लाभार्थी का नाम योजना की सर्वेक्षण सूची में जोड़ दिया गया है. यह सुनिश्चित करता है कि जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिले.

विज्ञापन

Biharsharif News : बिहारशरीफ के अस्थावां प्रखंड प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े मामले की जांच कराई. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पात्र लाभुक का नाम योजना की सर्वेक्षण सूची में जोड़ दिया गया.

संयुक्त जांच में मिली शिकायत की पुष्टि

जानकारी के अनुसार, अस्थावाँ प्रखंड की अमावां पंचायत के मानपुर गांव निवासी फूलवा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ नहीं मिलने की शिकायत समाचार पत्र के माध्यम से उठाई थी. शिकायत मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण आवास सहायक, अमावाँ और ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, अस्थावाँ ने संयुक्त रूप से स्थल जांच की. जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि परिवादी के पति भाषो ढाढी, पिता अशर्फी ढाढी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सर्वेक्षण सूची में शामिल कर दिया गया है.

अंतिम सूची के बाद मिलेगी योजना का लाभ

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण की अंतिम सूची तैयार होने के बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पात्र लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा. जिला प्रशासन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सभी पात्र लाभुकों को पारदर्शी, निष्पक्ष और नियमसम्मत प्रक्रिया के तहत लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. साथ ही सभी शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे.


विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन