नालंदा में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक-नेताओं के साथ सैकड़ों छात्र और कार्यकर्ता हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल नगर विधायक, भााजपा नेता व कार्यकर्ता एवं स्कूली बच्चे | Prabhat Khabar Network

नालंदा में 'हर-घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं, बच्चों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. नेताओं ने राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Nalanda Tiranga Yatra 2026 : हर-हर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा द्वारा नालंदा जिले के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा आनंद मार्ग और रांची रोड होते हुए पुनः श्रम कल्याण केंद्र मैदान में संपन्न हुई.

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति और सहभागिता

यात्रा में बीजेपी बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता और पूर्व मंत्री सह बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. युवाओं और बच्चों में तिरंगे के प्रति अगाध श्रद्धा देखने को मिली. नेताओं ने हर घर तिरंगा लगाने की अपील की.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कार्यक्रम

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा मनाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में बताने की अपील की, ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हो.

Also Read : डोभी में कंचन के पिता का आरोप - 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन मांग रहे थे ससुराल वाले

विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, तेजस्विता राधा, साबो देवी, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुचि श्रीवास्तव, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास चंद्रवंशी, रंजीत कुमार रंजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.


विज्ञापन
रंजीत सिंह

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन