नालंदा : इस्लामपुर-जहानाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर, पावापुरी विम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. रोहिनपर गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पावापुरी विम्स रेफर किया गया है.

विज्ञापन

नालंदा जिले में इस्लामपुर-जहानाबाद सड़क मार्ग पर रोहिनपर गांव के समीप रविवार की देर संध्या एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बेतौली गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है.

बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की देर संध्या ग्रामीण सतीश कुमार अपनी बाइक से इसलामपुर बाजार से मार्केटिंग कर अपने घर बेतौली वापस लौट रहे थे, कि रास्ते में रोहिनपर गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

अस्पताल में प्राथमिक उपचार और विम्स रेफर

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसलामपुर सरकारी अस्पताल में लाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया.

घटना के बाद अफरा-तफरी और पुलिस की कार्रवाई

ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बताया जाता है कि सतीश कुमार बाइक से इसलामपुर से अपने घर बेतौली जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन