ePaper

एनसीसी कैंप में आज करेंगे सामूहिक रक्तदान

Updated at : 06 Sep 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
एनसीसी कैंप में आज करेंगे सामूहिक रक्तदान

जेपी ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन परिसर में मंगलवार से शुरू हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का संयुक्त वार्षिक शिविर-XIV के तहत कैडेट्स का प्रशिक्षण जारी है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ़ जेपी ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन परिसर में मंगलवार से शुरू हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का संयुक्त वार्षिक शिविर-XIV के तहत कैडेट्स का प्रशिक्षण जारी है. एक दिन पहले 100 कैडेट्स की टीम ने सूर्य तालाब बियावानी के पास पुनीत सागर अभियान चलाया. सबों ने मिलकर तालाब परिसर व घाट की साफ-सफाई की. इस अवसर कैंप के कमाडेंट कर्नल राजेश बाहरी भी उपस्थित रहे। रविवार को कैडेट्स व इंस्ट्रक्टर, आर्मी के जवान व अधिकारी सभी मिलकर रक्तदान करेंगे. इससे पहले उड़ान पटना की टीम ने कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया था जिसमें अभय कुमार ने सड़क दुर्घटना व आग लगने पर बचाव के बारे में जानकारी दी. इसके आलावा सेना के प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टरों द्वारा हथियार के बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें हथियार को खोलना जोड़ना तथा उसके इस्तेमाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. कैंप के दौरान अंतिम दिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी भी जोरों पर है. कैडेट्स प्रशिक्षित डांस कोरियोग्राफर की देख रेख में ट्रेनिंग ले रहे हैं जिसकी मॉनिटरिंग एनसीसी ऑफिसर कैप्टन राकेश कर रहे हैं.

जानकारी हो कि 38 बिहार बटालियन एनसीसी, बिहारशरीफ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बाहरी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में नालंदा जिले के दर्जनभर स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के अलावा आसपास के जिलों से भी कैडेट्स शामिल हुए हैं. शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर के शिविरों जैसे थल सेना कैंप, इंटर-डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग कैंप, बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता और यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम व कल्चरल टीम तैयार करना है. इस दौरान कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण जैसी बुनियादी सैन्य गतिविधियों के अलावा साइबर सिक्योरिटी, सेल्फ डिफेंस, ट्रैफिक कंट्रोल जैसे आधुनिक विषयों पर भी विशेष व्याख्यान दिए जा रहे हैं. शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एनसीसी अधिकारी कैप्टेन राकेश पांडेय, सेकेंड ऑफिसर, थर्ड ऑफिसर, सूबेदार मेजर एल तिग्गा, सूबेदार रुपेश गुरुंग, सूबेदार सत्येंद्र सिंह, सूबेदार मान सिँह,सूबेदार मदन सिँह मेहता,सूबेदार नितिन भिगुडे, नायब सूबेदार राजकुमार, सी एच एम नवनीत आनंद, बी एच एम राम बहादुर पुन, जी सी आई प्रीति, ई एस एम हवलदार संजय कुमार समेत कई हवलदार और फिजिकल इंस्ट्रक्टर के अलावा सिविल कर्मियों उमा शंकर राकेश, राजनारायण, अखिलेश कुमार,धर्मेंद्र कुमार आदि लगातार जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन