ससुराल में युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपित फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jul 2024 9:10 PM
बिहार थाना इलाके के खंदकपर मोहल्ले में ससुराल में युवक की पीट पीट कर हत्या किए जाने की सनसनी खेज घटना घटी है.
बिहारशरीफ. बिहार थाना इलाके के खंदकपर मोहल्ले में ससुराल में युवक की पीट पीट कर हत्या किए जाने की सनसनी खेज घटना घटी है. युवक के शव को कमरे में छोड़ पत्नी और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं. जबकि पुलिस पलंग से फंदा लगाकर आत्महत्या की बात बता रही है. मृतक रहुई थाना के निजायबिगहा निवासी किशोरी यादव का 27 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है. युवक के पिता किशोरी यादव का आरोप है कि सूरत में साड़ी फैक्ट्री में काम करता था . 25 दिन पूर्व ससुराल आया था. पत्नी और ससुर कमाए हुए रुपए की मांग कर रहे थे. रुपए देने के बाद भी उसके साथ मारपीट की. हालत बिगड़ने पर उसे निजी क्लीनिक में भर्ती होने की बात परिवार को बताया . जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था. इसके बाद उसके ससुराल पहुंचे . जहां वह कमरे में मृत पड़ा था. उसके बाएं हाथ और दाहिने पैर में प्लास्टर किया हुआ है. और गले में फंदे का निशान है. इसी से परिवार वाले आशंका जाहिर कर रहे हैं कि पीट-पीट कर हत्या करने के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए पलंग से फंदा लगाकर आत्महत्या की बता रहे हैं, पर जिसका हाथ और पैर टूटा हुआ हो वह व्यक्ति कैसे फंदा लगा सकता है. युवक की पहली पत्नी की 6 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी. उसके बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली से रचाई थी. दोनों पत्नी से एक-एक पुत्र है. पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. बुधवार को जब वह स्कूल से पढ़कर आया तो घर में सब रो रहे थे. थोड़ी देर बाद छोटे भाई को लेकर सब घर से चले गए. थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि युवक ने पलंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. परिवार वाले के आरोपों की जांच की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










