ePaper

चुनाव को बनाएं लोकतंत्र का उत्सव : डीडीसी

Updated at : 18 Jun 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को बनाएं लोकतंत्र का उत्सव : डीडीसी

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर नालंदा जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर नालंदा जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर की अध्यक्षता में आज स्वीप कोषांग और मीडिया कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले भर में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सके। इसके तहत विशेष रूप से लो-वोटिंग केंद्रों पर केंद्रित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, जीविका, सामाजिक सुरक्षा, आईसीडीएस, खेल विभाग जैसे सभी विभाग सामूहिक रूप से अभियान चलाएं. विभागों द्वारा गांव-गांव, पंचायत-पंचायत जाकर आम जनता को मतदान की महत्ता से अवगत कराया जाए. अभियान को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली, क्विज, गोद भराई, साइकिल और मोटरसाइकिल रैली, संगीत व खेल प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन आयोजनों के माध्यम से विभिन्न समुदायों और आयु वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा. स्वीप अभियान में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका दीदी, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट, शिक्षामित्र, विकास मित्र, दिव्यांगजन, खिलाड़ी आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगे. प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की मदद से स्वीप कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं तक संदेश पहुंचे. डीडीसी ने स्पष्ट किया कि मीडिया के सहयोग से ही इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सकता है. श्री खांडेकर ने कहा कि हम सब मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व बनाएँ और नालंदा जिले में रिकॉर्ड स्तर पर मतदान सुनिश्चित करें. इस समीक्षा बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीओ-आईसीडीएस, सहायक निदेशक-समाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक-दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जीविका परियोजना प्रबंधक, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन