नालंदा विद्यापीठ से जीविका महिला संवाद कार्यक्रम की शुरूआत

Updated:
विज्ञापन
नालंदा विद्यापीठ से जीविका महिला संवाद कार्यक्रम की शुरूआत

विहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में पूरे बिहार राज्य में महिला संवाद का कार्यक्रम आगामी 17 अप्रैल से शुरू हो गया है.

विज्ञापन

सिलाव. विहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में पूरे बिहार राज्य में महिला संवाद का कार्यक्रम आगामी 17 अप्रैल से शुरू हो गया है. इसी कडी में प्रखंड के नालंदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय विद्यापीठ नालंदा में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम की शुरूआत किया गया. इस अवसर पर बी पी एम अनुपम कुमार ने बताया कि यह महिला संवाद जीविका दिदियों द्वारा गठित ग्राम संगठन के स्तर पर होना है. सिलाव प्रखंड में जीविका के अंतर्गत कुल 100 ग्राम संगठन बनायें गयें हैं. जिसे रोस्टर के हिसाब से प्रत्येक दिन दो संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा. जिसके लिए प्रखंड में रोस्टर का निर्माण किया गया है. उन्होने वताया कि महिला संवाद के दौरान जीविका दीदियों और ग्रामीणों के बीच वैन एलसीडी के माध्यम से वीडियो दिखाकर सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जायेगा. उन्होने वताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी देना है. उनकी समस्याओं से अवगत होना है. उन्होने बताया कि दिदियों से भी यह फीड बैक प्राप्त करना है कि सरकारी योजनाओ के कार्यान्वयन में उन्हे कहां कहां दिक्कतों का सामना करना पडता है. इसके अलावे जीविका के गठन से लेकर आज तक कितने दिदियों ने इस संगठन में रहते हुए किन किन क्षेञों में सफलता पाई है. सव मिलाकर महिलाओं को आगे बढाने के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम में बीपीएम सिलाव अनुपम कुमार, बी डी ओ प्रहलाद कुमार, ज्योति कुमारी, रेशमा कुमारी, अंजुला सहित प्रतिज्ञा ग्राम संगठन की सभी महिला ने बढ़ चढ़कर महिला संवाद में भाग लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन