ePaper

नूरसराय से 18 लाख नकद सहित शराब जब्त

Updated at : 01 Jan 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
नूरसराय से 18 लाख नकद सहित शराब जब्त

नूरसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार, भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब तथा लाखों रुपये नकद बरामद किए हैं.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नूरसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार, भारी मात्रा में विदेशी व देशी शराब तथा लाखों रुपये नकद बरामद किए हैं. यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे मद्य निषेध विभाग, नालंदा से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मद्य निषेध विभाग ने नूरसराय थाना को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के ग्राम दहपर स्थित एक घर में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष नूरसराय ने तत्काल पुलिस पदाधिकारियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित घर की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही घर में मौजूद दो व्यक्ति बाहर की ओर भागने लगे. पुलिस बल द्वारा उनका पीछा किया गया, लेकिन अंधेरे और संकरी गली का फायदा उठाकर दोनों फरार हो गए. इसके पश्चात पुलिस ने घर की विधिवत तलाशी ली. तलाशी के दौरान घर के एक कमरे से 153.53 लीटर विदेशी शराब, 4 लीटर देशी शराब, दो लोहे के देशी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया. इसके अलावा अलमीरा से 18,01,050 रुपये नकद भी बरामद हुए. सभी बरामद सामानों की विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्ती की गई. जांच के दौरान यह घर राकेश पासवान एवं विकास पासवान, दोनों पिता चांदो पासवान, ग्राम दहपर, थाना नूरसराय, जिला नालंदा का पाया गया. घर से भागने वाले व्यक्तियों की पहचान भी राकेश पासवान और विकास पासवान के रूप में की गयी है. इस संबंध में नूरसराय थाना कांड संख्या 679/25 दर्ज किया गया है. आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)ए/26/35 के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस विशेष छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अवर निरीक्षक संजीव कुमार, अवर निरीक्षक धीरज कुमार पुरी, पीटीसी अमित कुमार तथा नूरसराय थाना का सशस्त्र बल शामिल था. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अवैध शराब और हथियार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन