साइबर धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा : तीन सगे भाइयों समेत चार आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है,
विज्ञापन
बिहारशरीफ/कतरीसराय.
जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन सगे भाई शामिल हैं. राजगीर के डीएसपी सुनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी. इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से व्यापक मात्रा में साइबर ठगी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये गये हैं. आरोपित एशियन पेंट्स की एजेंसी देने और बजाज फाइनेंस, धनी इंस्टैंट पर्सनल लोन, अल खैर इस्लामिक लोन फाइनेंस जैसी कंपनियों के नाम पर कम ब्याज दर पर लोन देने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे. गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण कुमार (पिता सदन प्रसाद) और तीन भाई – विकास तांती, आकाश कुमार और राहुल कुमार (पिता महेश तांती) शामिल हैं. सभी आरोपित मायापुर गांव के निवासी हैं. छापेमारी के दौरान कुछ अन्य संदिग्ध फरार होने में सफल रहे.छापेमारी में यह सामान बरामद :
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, पांच वाइ-फाइ राउटर, सात स्मार्टफोन, तीन कीपैड मोबाइल, एक प्रिंटर, तेरह एटीएम कार्ड, चार चेकबुक, तीन पासबुक, दो सिम कार्ड और इक्कीस हजार रुपये नगद बरामद किए हैं. इसके अलावा, ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी वाली बड़ी संख्या में ऑर्डर शीट भी मिली हैं. थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गयी. इस कार्रवाई में पकड़े गये आरोपितों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. छापेमारी में प्रशिक्षु एसआइ आदित्य कुमार, मुकुंद भारती, एएसआइ रूदल पासवान, स्वीटी सोरेन सहित सशस्त्र पुलिस बल की टीम शामिल थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










