पानी खराब होने से मछलियां मरी

हिलसा प्रखंड के मड़वा हसनपुर गांव में मछली पालन कर रहे एक किसान को तालाब की पानी खराब होने से लाखों की बड़ी तादात में मछलियां मर गई है.
हिलसा – हिलसा प्रखंड के मड़वा हसनपुर गांव में मछली पालन कर रहे एक किसान को तालाब की पानी खराब होने से लाखों की बड़ी तादात में मछलियां मर गई है. किसान रंजीत कुमार ने बताया कि मड़वा हसनपुर गांव में 10 पूर्व से ही 20 बीघा के तालाब में मछली पालन कर रखा था. बुधवार सुबह जब वह तालाब पर पहुंचे तो देखा कि तालाब में मछलियां पानी की सतह पर मरी पड़ी थीं. यह दृश्य देखकर रंजीत कुमार के होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि तालाब का पानी में केमिकल उत्पन होने से पानी दूषित होने की कारण लाखों का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि 70 लाख रुपया तालाब में इन्भेस्ट किए थे. जो एक माह बाद करीब एक करोड़ का मछली का कारोबार होता. पिछले साल आईपीआरएस इन पाऊन रेसवे सिस्टम तालाब में लगा हुआ है. जिससे पानी फिल्टर होता था. जिससे तालाब का पानी चेंज करने का आवयश्कता नहीं होती थी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए. जिसके बाद मछली लूटने की होंड मच गई. रंजीत कुमार ने बताया कि 14 साल पहिले टाटा इनकौम कंपनी में जॉब करते थे. जिसको छोड़कर मछली पालन शुरू किया था. मछली पालन उनकी आजीविका का मुख्य साधन था, और इस घटना ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




