नालंदा: शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर DEO से मिला शिक्षक संघ, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

Author Ujjwalanand giri|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो:- जिला शिक्षा कार्यालय बिहार शरीफ में जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र से वार्ता करते राजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि गण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नाराज़ शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) हेमचंद्र से मुलाकात की. डीईओ ने मांगों पर गंभीरता से विचार करने और चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा जिले के शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर शुक्रवार को बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) हेमचंद्र से मुलाकात की. इस दौरान शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई. डीईओ ने मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

संघ ने उठाए कई अहम मुद्दे

शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन का लाभ प्राप्त शिक्षकों की वरीयता सूची जल्द प्रकाशित करने, सेवांत लाभ का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, निलंबित शिक्षकों को बहाल करने, अर्हता प्राप्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति देने तथा जिला शिक्षा कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग रखी.

डीईओ ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

वार्ता के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने शिक्षक संघ की मांगों को गंभीरता से सुना और यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों का नियमानुसार समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

शिक्षकों में जगी उम्मीद

संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शिक्षकों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे उन्हें लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. डीईओ के सकारात्मक आश्वासन के बाद शिक्षकों में समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है.

बैठक में संघ के कार्यकारी सचिव शिशिर कुमार सिन्हा, डॉ. रामाधीन सिंह, बिरजू लाल, अरुण कुमार, निशात आलम सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन