नालंदा में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण, 27 जुलाई से शुरू होगी कार्यशाला

Author Ujjwalanand giri|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए 15 जुलाई से अपलोड किए जाएंगे नवाचार

नालंदा जिले में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों के मौलिक नवाचारों को ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए 27 जुलाई से 3 अगस्त तक शिक्षकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. यह प्रशिक्षण प्रधानाध्यापकों और विज्ञान-गणित शिक्षकों के लिए अनिवार्य है.

विज्ञापन

Nalanda News : शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के मौलिक नवाचारों को ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए नालंदा जिले के सभी सरकारी, मॉडल, पीएम श्री, अनुदानित और प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों के लिए जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जाएगी.

बच्चों के नवाचार होंगे ऑनलाइन अपलोड

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) भोला कुमार कर्ण ने बताया कि विद्यालय स्तर पर कक्षा 6 से 12 तक के अधिक से अधिक विद्यार्थियों के मौलिक विचार और नवाचार ई-एमआईएएस (EMIAS) पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे. प्रत्येक विद्यालय से चयनित पांच विद्यार्थियों, यानी प्रत्येक कक्षा से एक छात्र-छात्रा के नवाचार पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे.

27 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगा प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि उन्मुखीकरण कार्यशाला 27 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से नालंदा कॉलेजिएट प्लस टू उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ में आयोजित होगी. इस दौरान जिले के 531 नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के लिए 46 जिला स्तरीय प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

प्रखंडवार प्रशिक्षण का कार्यक्रम

27 जुलाई को सरमेरा, बिंद और अस्थावां के 93 शिक्षकों, 28 जुलाई को नूरसराय, थरथरी और परबलपुर के 99 शिक्षकों, 30 जुलाई को सिलाव, गिरियक और कतरीसराय के 114 शिक्षकों, 31 जुलाई को राजगीर और नगरनौसा के 68 शिक्षकों, 1 अगस्त को बिहारशरीफ के 92 शिक्षकों तथा 3 अगस्त को हिलसा प्रखंड के 65 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य

डीपीओ ने कहा कि सभी नोडल शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला में उपस्थिति अनिवार्य है. प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवाचारों को सही तरीके से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत पोर्टल पर अपलोड करने के लिए तैयार करना है.


विज्ञापन
Ujjwalanand Giri

लेखक के बारे में

By Ujjwalanand Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन