छोटे चार पहिये वाहनों के आगे बंपर लगाने पर देना होगा जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 9:51 PM
छोटे चार पहिया वाहनों के आगे बंपर लगाने पर प्रतिबंध कर दिया गया है. राज्य परिवहन आयुक्त के पत्र में स्पष्ट आदेश है कि किसी भी चार पहिया वाहन के आगे बंपर लगाने वाले वाहन मालिकों से जुर्माना वसूल किया जाएगा.
बिहारशरीफ. छोटे चार पहिया वाहनों के आगे बंपर लगाने पर प्रतिबंध कर दिया गया है. राज्य परिवहन आयुक्त के पत्र में स्पष्ट आदेश है कि किसी भी चार पहिया वाहन के आगे बंपर लगाने वाले वाहन मालिकों से जुर्माना वसूल किया जाएगा. परिवहन एक्ट में प्रावधान है कि आगे में बंपर नहीं लगाना है. जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी के वाहनों में आगे में बंपर लगाया गया है. अब ऐसे वाहन मालिकों से पुलिस प्रशासन या परिवहन विभाग क्या जुर्माना वसूल करेगा. यह सवाल बन रहा है. आम लोगों के चार पहिया वाहनों में लगे बंपरों को ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना वसूल करते हुए बम्पर को खुलवा दिया गया . परिवहन एक्ट में जुर्माना लगाने का प्रावधान सिर्फ आम लोगों के लिए होता है . प्रशासनिक पदाधिकारी के वाहनों में लगा बंपर उचित करार दिया गया .ट्रैफिक डीएसपी आम लोगों के वाहनों के आगे लगे बम्पर और बिना हेलमेट पहनने वाले वाहन मालिकों से परिवहन एक्ट का कानून समझाते हुए जुर्माना वसूल करने में आगे रहते हैं . अब देखना होगा कि प्रशासन के वाहन से जुर्माना वसूल किया जाता है या बंपर खुलवाया जाता है. ट्रैफिक डीएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि छोटे वाहनों के आगे बंपर लगाने वालों से 2000 जुर्माना लेने का प्रावधान है .ऐसे छोटे चार पहिया वाहन चाहे किन्ही का हो ,सरकारी कर्मी या पदाधिकारी के भी होंगे, तो वैसे वाहनों से भी जुर्माना वसूल किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










