पूर्व विवाद को लेकर मारपीट, सास-बहू जख्मी

दीपनगर थाना क्षेत्र के बाजार में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.
बिहारशरीफ़. दीपनगर थाना क्षेत्र के बाजार में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में सास और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायलों की पहचान मेघी नगमा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद की पत्नी सरस्वती देवी और उनकी मां लालती देवी है. घायल लालती देवी ने बताया कि उनके पति के पैक्स अध्यक्ष पद पर जीतने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था. इस घटना को लेकर मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन अब हमलावर उस केस को वापस लेने का दबाव बना रहे थे. बुधवार को आरोपी पक्ष ने पहले गाली-गलौज शुरू की और जब विरोध किया गया, तो लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. जब बहू सरस्वती देवी बचाने आईं, तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










