ePaper

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन अभियान को लेकर बैठक

Updated at : 26 Apr 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन अभियान को लेकर बैठक

कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन अभियान बरबीघा में सभी शिक्षा सेवकों के साथ बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन अभियान बरबीघा में सभी शिक्षा सेवकों के साथ बैठक आयोजित की गई. जिसमें आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चों के नामांकन को लेकर प्रचार -प्रसार पर चर्चा की गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए संभाग प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि सभी कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में 30 अप्रैल तक शत- प्रतिशत नामांकन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन लगभग पुरा हो चुका है. लेकिन, जिले के शेखोपुरसराय और बरबीघा में सीट रिक्त है. इसको लेकर इन दोनों प्रखंडों में विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बरबीघा प्रखंड में कुल 100 में 80 सीटों पर नामांकन हो चुका है. जबकि, 20 सीट रिक्त पड़े हुए हैं. वहीं से शेखोपुरसराय में 75 सीटों में नामांकन हो चुका है जबकि 25 सीट रिक्त पड़े हैं. इसके साथ ही अन्य कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन