ePaper

हॉस्पिटल मोड़ से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated at : 27 Nov 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
हॉस्पिटल मोड़ से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर निगम की ओर से गुरुवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नगर निगम की ओर से गुरुवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया. यह अभियान हॉस्पिटल मोड़ से लेकर इतवारी बाजार तक संचालित किया गया. अभियान शुरू करने से पहले संबंधित क्षेत्र में माइकिंग कर लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यापारी स्वेच्छा से अपना सामान हटा सकें. माइकिंग के बावजूद सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की टीम ने सख्त कार्रवाई की. अभियान के दौरान अनधिकृत रूप से बनाए गए लगभग 20 अतिक्रमणों को सफाई उपकरणों एवं जेसीबी की मदद से हटाया गया. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले अतिक्रमणकारियों से कुल 25,700 जुर्माना वसूला गया. अभियान का नेतृत्व उप नगर आयुक्त शम्स रज़ा ने किया. उनके साथ नगर प्रबंधक, सहायक लोक अपशिष्ट स्वच्छता पदाधिकारी, पुलिस बल तथा सफाई शाखा की टीम मौजूद रही. अधिकारियों ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और आम लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर दुकानें फैलाने, अस्थायी ढांचा बनाने या फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बिना किसी पूर्व सूचना के भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाने में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन