जिले के नव नियोजित 211 कर्मियों को दिया गया नियोजन पत्र

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 9:21 PM

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बुधवार को विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक ,विशेष सर्वेक्षण अमीन आदि के पदों पर चयनित नौ हजार आठ सौ 88 अभ्यर्थियों का नियोजन पत्र वितरण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बुधवार को विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक ,विशेष सर्वेक्षण अमीन आदि के पदों पर चयनित नौ हजार आठ सौ 88 अभ्यर्थियों का नियोजन पत्र वितरण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया. इसी परिपेक्ष्य में नगर भवन, बिहारशरीफ में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर व जिला बंदोबस्त पदाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा बंदोबस्त कार्यालय नालंदा के तत्वावधान में 211 नवनियोजित संविदा कर्मियों को नियोजन पत्र वितरित किया गया. इन संविदा कर्मियों में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी- 12, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो”””” 22, विशेष सर्वेक्षण लिपिक- 26 तथा विशेष सर्वेक्षण अमीन- 151 की संख्या में शामिल है. जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच नगर भवन बिहारशरीफ में मूल प्रमाण पत्रों के साथ योगदान देना सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 11 जुलाई से प्रशिक्षण भी दिया जायेगा, ताकि सर्वे कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके. इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन