ePaper

विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने पर बल

Updated at : 17 Jan 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने पर बल

हिलसा नगर परिषद द्वारा शनिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025–26 के तहत सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया़

विज्ञापन

हिलसा. हिलसा नगर परिषद द्वारा शनिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025–26 के तहत सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया़ बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी ने की़ बैठक का उद्देश्य विद्यालय परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा बच्चों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा़ बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने विद्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया़ उन्होंने स्पष्ट रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने, विद्यालयों में सूखा एवं गीला कचरा पृथक्करण के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गीले कचरे के निस्तारण हेतु विद्यालय परिसर में छोटे कम्पोस्ट पिट के निर्माण के निर्देश दिए़ इसके साथ ही सभी कक्षाओं एवं शौचालयों में डस्टबिन की उपलब्धता, शौचालयों की नियमित सफाई तथा स्वच्छता से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया़ बैठक में बताया गया कि स्वच्छ और सुरक्षित विद्यालय परिसर बच्चों के स्वास्थ्य एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है़ विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालयों में नेकी की दीवार, आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल) सेंटर की स्थापना तथा इको क्लब के गठन पर विशेष जोर दिया गया़ इन माध्यमों से बच्चों को व्यवहारिक रूप से स्वच्छता से जोड़ने और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराने की बात कही गई़ बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके प्रभावी अनुपालन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए़ कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद की टीम इन सभी गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु विद्यालयों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी़ साथ ही तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी भी साझा की जाएगी, जिससे बच्चों में स्वच्छता एवं सैनिटेशन से जुड़े विषयों पर प्रभावी जागरूकता विकसित हो सके़ इस अवसर पर नगर परिषद हिलसा के स्वच्छता पदाधिकारी, सहायक वास्तुविद सहित आरपीएस मेमोरियल स्कूल के अश्विनी कुमार, कुमारी अभिलाषा,प्रीतम मिंज,गौरव कुमार,विमल प्रसाद, मनीष कुमार समेत अन्य सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन