संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत, परिवार वालों ने गोतिया पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस का इनकार

Updated at : 18 Feb 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत, परिवार वालों ने गोतिया पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस का इनकार

हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामतपुर गांव में संदिग्ध हालत में एक बुजुर्ग की मंगलवार को मौत हो गयी. मृतक नियामतपुर गांव निवासी जगदीप पासवान के (62) वर्षीय पुत्र राजदेव पासवान थे.

विज्ञापन

बिहारशरीफ.

हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामतपुर गांव में संदिग्ध हालत में एक बुजुर्ग की मंगलवार को मौत हो गयी. मृतक नियामतपुर गांव निवासी जगदीप पासवान के (62) वर्षीय पुत्र राजदेव पासवान थे. परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं जबकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है. घटना के संबंध में राजदेव पासवान के परिजन ने बताया कि सोमवार को गोतिया के लोगों ने उनके साथ लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया, जहां पटना जाने वक्त ही रास्ते में मौत हो गयी. हालांकि परिजनों ने घटना का कारण नहीं बताया है. राजदीप पासवान अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे. जबकि पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है. हादसे की सूचना पर पुत्र दिल्ली से गांव लौट रहा है. वहीं इस मामले में हरनौत थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग अपने घर के समीप गिरे हुए हैं. इसके उपरांत पुलिस के द्वारा घर बुजुर्ग को इलाज के लिए कल्याण विभाग रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले पावापुरी मेडिकल कॉलेज इसके बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

सड़क दुर्घटना में बोरा व्यवसायी घायल, पटना रेफर :

एकंगरसराय

. मंगलवार को एकंगरसराय तेल्हाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित रानीपुर मोड़ के निकट दो बाइकों की सीधी टक्कर में बोरा व्यवसायी पिन्टू साव गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे चिकित्सक ने बेहतर इलाइज के लिए पटना रेफर कर दिया है. घटना के सम्बंध में बताया जाता हैं कि तेल्हाड़ा थाने के धरम बिगहा गांव निवासी अरविंद साव का पुत्र पिन्टु साव बोरा व्यवसायी बाइक से तेल्हाड़ा से कुकुरबर की ओर आ रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गयी. जिसमें पिन्टु साव गम्भीर रुप से जख्मी हो गये. तेल्हाड़ा पुलिस ने घायल पिन्टु साव को एकंगरसराय अस्पताल में इलाइज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने विशेष इलाइज के लिए पटना रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन