ePaper

पारा गिरने से सुबह शाम होने लगी सिहरन

Updated at : 12 Nov 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
पारा गिरने से सुबह शाम होने लगी सिहरन

विगत हफ्ते जिले में आए मोंथा चक्रवात के बाद से जिले के औसत तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. विगत हफ्ते जिले में आए मोंथा चक्रवात के बाद से जिले के औसत तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. जिले में पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड तथा सिहरन बढ़ गई है. विशेष रूप से पछुआ तेज हवाएं लोगों को शाम ढलते ही घर लौटने को मजबूर कर दे रहा है. सुबह- शाम तापमान में विशेष गिरावट देखी जा रही है. इधर, ठंड बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गयी है और जरूरत के अनुसार ग्राहक गर्म कपड़ों की खरीदारी में जुट गये हैं. बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान का और कम होने की संभावना है. अब आगे लगातार तापमान में गिरावट आने की संभावना है. जिले में सुबह 6:00 बजे के बाद धीरे-धीरे मौसम में गर्माहट आनी शुरू होती है जो दोपहर 12:00 बजे के बाद अपराह्न 3:00 बजे तक राहत भरी होती है. जबकि शाम 6:00 बजे के बाद सुबह 5:00 बजे तक तापमान 13 तथा 14 डिग्री के बीच पहुंच रहा है. इससे जिले वासियों को ठंड का एहसास होने लगा है. घरों में चादर, कंबल तथा रजाइयां निकालनी शुरू हो गई है. धीरे-धीरे लोग साधारण कपड़ों को छोड़कर ऊनी कपड़ों के साथ-साथ स्वेटर, जैकेट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. यदि तापमान में गिरावट इसी प्रकार जारी रहता है तो बच्चों तथा बुजुर्गों की परेशानियां बढ़ेंगी .हालांकि अभी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहने के कारण लोगों को विशेष परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन तापमान 10 डिग्री से नीचे आते ही घरों में हीटर, चूल्हे तथा अलाव जलने शुरू हो जाएंगे. विगत एक सप्ताह में जिले का तापमान:- तिथि———–अधिकतम तापमान ——–न्यूनतम तापमान 5 नवम्बर——— 32 ————-23 6 नवम्बर———-31 ————22 7 नवम्बर———-29 ————-22 8 नवम्बर———- 28 ———–19 9 नवम्बर———-29 ————-18 10 नवम्बर——–27 ———— 16 11 नवम्बर——–28 ————-17 12 नवम्बर———27 ————12 13 नवम्बर———26 ————12

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन