ePaper

घना कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही में कमी

Updated at : 02 Jan 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
घना कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही में कमी

पिछले एक पखवाड़ा से सर्दी की मार झेल रहे जिलावासियों को ठंड का सितम लगातार सता रहा है.

विज्ञापन

शेखपुरा. पिछले एक पखवाड़ा से सर्दी की मार झेल रहे जिलावासियों को ठंड का सितम लगातार सता रहा है. सवेरे में देर तक घना कोहरा के कारण जनजीवन लगातार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. .सवेरे नींद से जागने के बाद लोगों को अपने आसपास रात भर के आसमान से टपक रहे ओस से सामना हुआ. लोग सवेरे में सूर्योदय का इंतजार कर रहे थे. लेकिन, इसी बीच घना कोहरा उनके आसपास घेर लिया. घने कोहरे के कारण पूरी तरह मौसम खराब हो गया और दृश्यता लगभग शून्य हो गई. सवेरे में जिले का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक आ गया. जिससे लोगों के हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का एहसास होता रहा. हालांकि,दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप के कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली और अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. इस बीच मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले 48 घंटे में हालांकि लोगों को कोहरे से निजात नहीं मिलेगा. लेकिन, इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ोतरी की संभावना है. हालांकि उसके बाद फिर से दो दिन के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठंड का एहसास होता रहेगा. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी पूरे एक सप्ताह तक लोगों को ठंड से कोई विशेष राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग द्वारा इस दौरान बारिश की भविष्यवाणी नहीं की गई है. जिससे मौसम के ज्यादा गड़बड़ होने की संभावना नहीं व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन ने लोगों को कड़ाके की ठंड के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी है. खूब पानी पीने और शुद्ध ताजा भोजन के साथ-साथ शरीर को उन्हें गर्म कपड़ो में शरीर को अच्छी तरह ढककर घरों से बाहर निकालने की सलाह दी जा रही है. इस दौरान पशुओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन