पंचायत स्तर पर कैंप लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
पंचायत स्तर पर कैंप लगाने की मांग

बिहार एआईवाईएफ़ के संयुक्त सचिव निधिश कुमार गोलू ने पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर समस्याओं के समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

शेखपुरा. बिहार एआईवाईएफ़ के संयुक्त सचिव निधिश कुमार गोलू ने पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर समस्याओं के समाधान की मांग की है. उन्होंने कहा कि संपूर्ण बिहार में आंधी तूफान और ओलावृष्टि से किसान-मजदूर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. किसानों के सामने पहाड़ जैसा समस्या खड़ा हो गया है. अब बच्चों की पढ़ाई, दवाई, कपड़ा घर में खाने का समस्या और अगला सीजन में खेती करने के लिए खाद बीज और मजदूरी का समस्या है. साथ ही साथ मजदूर जो खेत में काम कर आपने बच्चों एवं घर परिवार का पालन पोषण करते थे, उन मजदूरों का हालत बद से बदतर हो गया है, कितने मजदूर का झोपड़ी उड़ गया है और वह खराब मौसम में जैसे तैसे रह रहा है. सरकार और प्रशासन का कोई इसपर ध्यान नहीं है. लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है.सरकार से पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर किसानों और मजदूरों की समस्या का निदान करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन