ePaper

कचरा भंडारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग

Updated at : 07 Sep 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
कचरा भंडारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग

हरनौत नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कचरा भंडारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नालंदा डीएम को आवेदन सौंपा है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. हरनौत नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कचरा भंडारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नालंदा डीएम को आवेदन सौंपा है. मुख्य पार्षद ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि पहले लोहारा मौजा स्थित नदी किनारे (जोरारपुर मार्ग पर) सीओ द्वारा गैर-मजरूआ जमीन कचरा भंडारण के लिए उपलब्ध कराई गई थी. लेकिन वहां ग्रामीणों के विरोध के कारण उस स्थल पर भंडारण रोकना पड़ा. इसके बाद मौखिक आदेश से वहां कचरा डालना बंद कर दिया गया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कचरा हरनौत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 में, हरनौत रेलवे स्टेशन से लगभग 300 मीटर दक्षिण आम गैर-मजरूआ जमीन पर फेंका जा रहा है. यहां भी स्थानीय लोगों के विरोध के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है. मुख्य पार्षद ने बताया कि सीओ को कई बार पत्र भेजकर वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने डीएम से जल्द समाधान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन