ePaper

बोरिंग से संबंधित 58 योजनाओं का किये गये निविदा का अविलंब निस्तारण कर कार्य कराने का निर्णय

Updated at : 15 Apr 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
बोरिंग से संबंधित 58 योजनाओं का किये गये निविदा का अविलंब निस्तारण कर कार्य कराने का निर्णय

इस बैठक में उपमेयर एवं नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, उप नगर आयुक्त शम्स रजा व नगर प्रबंधक साकेश कुमार सिन्हा समेत सभी सशक्त स्थायी समिति सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक मंगलवार को मेयर की अध्यक्षता में की गयी. इस बैठक में उपमेयर एवं नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, उप नगर आयुक्त शम्स रजा व नगर प्रबंधक साकेश कुमार सिन्हा समेत सभी सशक्त स्थायी समिति सदस्य मौजूद रहे. बैठक के दौरान बताया गया कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना द्वारा विज्ञापन नियमावली तैयार की जा रही है. विज्ञापन नियमावली प्रभावी होने तक विभागीय स्तर से अनुमोदन प्राप्त होने पर नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में विज्ञापन प्रचार-प्रसार करने से संबंधित बन्दोबस्ती करने का निर्णय लिया गया. साथ ही लोटस एडवरटाईजिंग सिक्यूरिटिज, आशियाना नगर, पटना द्वारा बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से लगाये गये यूनिपोल को हटाने तथा दंड शुल्क की वसूली करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे ग्रीष्म काल के मद्वेनजर चौक-चौराहों, वार्डो में पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिये प्याउ लगाने का निर्णय लिया गया. जेम पोर्टल के माध्यम से 10 की संख्या में पानी टैंकर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों का क्रय के किये गये निविदा का सर्वसम्मति से अनुमोदन करते हुए अविलंब आवश्यक उपकरण का क्रय करने का निर्णय लिया गया. बैठक में ग्रीष्म काल के मद्वेनजर वर्तमान में बोरिंग से संबंधित 58 योजनाओं का किये गये निविदा का अविलंब निस्तारण कर कार्य कराने का निर्णय लिया गया ताकि आम लोगों को ग्रीष्म काल में पेयजलापूर्ति की समस्या से निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन