ePaper

मिरदाहाचक में चला कैंसर स्क्रीनिंग अभियान

Updated at : 17 Jan 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
मिरदाहाचक में चला कैंसर स्क्रीनिंग अभियान

हरनौत प्रखंड के एपीएचसी मिरदाहाचक पर शनिवार को कैंप लगाकर कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. हरनौत प्रखंड के एपीएचसी मिरदाहाचक पर शनिवार को कैंप लगाकर कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका लाभ दर्जनों ग्रामीणों को मिला. वहीं पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि सीएस के निर्देशानुसार होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर के बैनर तले कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है. टीम में शामिल विशेषज्ञ ने ग्रामीणों को कैंसर के बारे में जागरूक किया. वहीं विषेशज्ञ में आए जिला तकनिकी पदाधिकारी डॉ. जिक्रा ने कहा कि कैंसर एक जटिल बीमारी है. आप बिना किसी लक्षण के कई सालों तक कैंसर से पीड़ित रह सकते हैं. कई बार कैंसर के लक्षण दिखने लगते हैं. कैंसर के कई लक्षण दूसरी कम गंभीर बीमारियों से मिलते-जुलते हैं. कुछ खास लक्षण होने का मतलब यह नहीं है कि आपको कैंसर है. आम तौर पर जब भी आपके शरीर में कोई बदलाव दो हफ्तों से ज्यादा समय तक रहता है, तो आपको नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करना चाहिए. वहीं एपीएचसी के प्रभारी डॉ अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि 70 से अधिक लोगों की ओरल एवं ब्रेस्ट कैंसर का स्क्रीनिंग की गई. इस दौरान जिले से पैसेंट निवीगेटर मंजूला, केंद्र के जीएनएम निरज, एएनएम मनीषा समेत अन्य ने भी सहयोग किया. उन्होंने बताया कि इसमें महिलाओं को केंद्र पर लाने में जीविका दीदीयों ने भी सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन