कंडक्टर के साथ मारपीट के विरोध में बसों का परिचालन रोका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2024 9:51 PM
बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद नाराज बस चालकों ने बख्तियारपुर-बिहारशरीफ रूट की बसों को बंद कर दी.
बिहारशरीफ. बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद नाराज बस चालकों ने बख्तियारपुर-बिहारशरीफ रूट की बसों को बंद कर दी. बस चालक अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. गुरुवार को भागन बिगहा ओपी के पतासंग गांव के समीप एनएच-20 से सटे पेट्रोल पंप के पास बस चालक अपनी अपनी गाड़ियों को खड़ी कर सुरक्षा की गुहार लगायी. गुरुवार की सुबह बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस पड़ाव में कुछ लोगों ने बस कंडक्टर नालन्दा के भागन वीघा निवासी जित्तू के साथ मारपीट कर दी. इस घटना से गुस्साए बस चालकों ने बख्तियारपुर-बिहार शरीफ रूट की सभी बसों को बंद कर दिया. बस चालकों का कहना है कि अक्सर बख्तियारपुर बस स्टैंड में चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की घटनाएं होती हैं. वहां के एजेंट भी बचाव को लेकर कोई पहल नहीं करते हैं. यात्रियों से भी अक्सर कहासुनी हो जाती है. बस चालक एवं कंडक्टर ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं. जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे बसें नहीं चलाएंगे. इस हड़ताल के कारण बख्तियारपुर और बिहार शरीफ के बीच आवागमन पर बुरा असर पड़ा है. बिहारशरीफ से बख्तियारपुर के लिए रोजाना 35 से 40 बसों का परिचालन होता है. ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा तय करने वाले यात्री बिहारशरीफ से बस पकड़कर बख्तियारपुर जंक्शन जाते हैं. हड़ताल की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. करीब दो घन्टे वस परिचालन बंद रहा उसके बाद चालू कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










