ePaper

दुल्हन की सगी बहनों के साथ मारपीट, किया घायल

Updated at : 23 Jun 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
दुल्हन की सगी बहनों के साथ मारपीट, किया घायल

नगर परिषद क्षेत्र के कटनीकोल में एक शादी कार्यक्रम के दौरान बारात आगमन के दौरान बीती रात्रि गांव के ही बदमाशों ने दुल्हन के दो सगी बहनों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. नगर परिषद क्षेत्र के कटनीकोल में एक शादी कार्यक्रम के दौरान बारात आगमन के दौरान बीती रात्रि गांव के ही बदमाशों ने दुल्हन के दो सगी बहनों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना घायलों द्वारा 112 नंबर की पुलिस गाड़ी को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घटना में घायल दोनों बहनों को उठाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल में देर रात्रि भर्ती कराया. जहां घायलों की पहचान कटनीकोल गांव निवासी मो मुख्तार की 20 वर्षीय पुत्री गुड़िया खातून तथा 24 वर्षीय पुत्री नसीमा खातून के रूप में की गई. इस बाबत घायल नसीमा खातून ने बताया कि मेरी सगी दो छोटी बहनों में चांदों और नाजों की शादी हेतु बिहारशरीफ और जमुई से बारात में लोग पहुंच रहे थे. बारात में आए लोगो को रिसीव करने के दौरान गांव के ही शराब के नशे में धुत्त बदमाशों में मो छोटे ,मो टुनटुन सहित अन्य हमलोगों के साथ गाली -गलौच करने लगा. गाली देने से मना करने पर बदमाशों ने दोनो बहनों के साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया. जिसमें दोनों बहन घायल हो गयी. घायल बहनों में गुड़िया खातून की हालत गंभीर बताई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन