पांच दिनों से लापता बुजुर्ग का नहर से शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 9:23 PM
हरनौत थाना क्षेत्र के दैली मोड़ के समीप नहर से सड़ी-गली अवस्था में एक बुजुर्ग का शव मिला है.
बिहारशरीफ. हरनौत थाना क्षेत्र के दैली मोड़ के समीप नहर से सड़ी-गली अवस्था में एक बुजुर्ग का शव मिला है. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने रोड किनारे स्थित नहर में एक शव देखा, जिसके बाद हरनौत थाना पुलिस को सूचित किया गया. मृतक की पहचान दैली गांव निवासी स्व. रामेश्वर सिंह के (85) वर्षीय पुत्र रामस्वरूप सिंह के रूप में की गयी है. मृतक के परिजन ने बताया कि वह 13 अक्टूबर को बिना किसी को सूचित किए घर से निकल गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था. परिवार के लोग काफी खोजबीन कर रहे थे. मृतक के भतीजे ने बताया कि उनके चाचा अक्सर हरनौत बाजार में रहने वाली अपनी बेटी के यहां आया-जाया करते थे. परिवार ने लापता होने के बाद व्यापक स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था. हरनौत थानाध्यक्ष मो. अबू तालिब अंसारी ने बताया की प्रथम दृष्यता शौच के दौरान पानी भरे नहर में गिरने से उनकी मौत हुई है. शव काफी सड़ गल गया है. परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है. शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










