ePaper

मतगणना के लिए आये बीएमपी 17 के हवलदार की मौत

Updated at : 03 Jun 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना के लिए आये बीएमपी 17 के हवलदार की मौत

बीएमपी 17 से आये एक हवलदार की तबीयत बिगड़ने से रविवार को ही मौत हो गई .मृतक हवलदार जहानाबाद जिले के निवासी कपिलदेव शर्मा के पुत्र संजीव कुमार है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बीएमपी 17 से आये एक हवलदार की तबीयत बिगड़ने से रविवार को ही मौत हो गई .मृतक हवलदार जहानाबाद जिले के निवासी कपिलदेव शर्मा के पुत्र संजीव कुमार है. पुलिस पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि मतगणना कार्य में विधि -व्यवस्था संधारण के लिए बीएमपी 17 से बिसैप के हवलदार संजीव कुमार आए हुए थे .इनकी प्रतिनियुक्ति मतगणना कार्य के लिए लगाया जाना था लेकिन उसके पहले ही हवलदार की तबीयत बिगड़ गई ,जिसके बाद सदर अस्पताल बिहारशरीफ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया ,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया .एसपी ने बताया कि मृत हवलदार के शव का पोस्टमार्टम कराकर बीएमपी के जवानों के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि शायद हीट वेव के कारण ही हवलदार की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन