ट्रेन में लूटपाट का विरोध करने पर हमला, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन में लूटपाट का विरोध करने पर हमला, तीन जख्मी

बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर शुक्रवार देर रात दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर शुक्रवार देर रात दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आयी है. ट्रेन में सवार यात्रियों से बदमाशों ने मारपीट कर दो सूटकेस लूट लिए. विरोध करने पर बदमाशों ने यात्रियों पर ट्रैक से पत्थर उठाकर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. घायल यात्रियों में रिंकू देवी (40), रोहित कुमार (23) और अंशु कुमार (20) शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है. शादी में शामिल होने आ रहे थे परिवार के 24 सदस्य

घायल रिंकू देवी ने बताया कि वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के 24 सदस्यों के साथ सूरत से बिहार आ रही थीं. पटना से दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन पकड़कर वे बिहार शरीफ जा रही थीं. इसी दौरान वेना स्टेशन के पास सात युवक ट्रेन की बोगी में चढ़े और आपस में झगड़ने लगे. रिंकू देवी ने बताया ट्रेन वेना स्टेशन पर लगभग आधे घंटे रुकी रही. इमली बीघा हॉल्ट के पास पहुँचते ही बदमाश जबरन हमारे दो सूटकेस लेकर ट्रेन से कूद गए. रोकने की कोशिश की तो ट्रैक के पत्थरों से हमला कर दिया. लूटे गए सूटकेस में शादी के लिए लाए गए गहने और कीमती कपड़े थे. घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है. जीआरपी थानाध्यक्ष संजय पंडित ने कहा, यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद कुछ लोग सूटकेस लेकर उतर गए और मारपीट की घटना हुई. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है. जब उनसे ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, फिलहाल स्कॉट की व्यवस्था पैसेंजर ट्रेनों में नहीं है. इस घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बिना स्कॉट के चल रही पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन