ePaper

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Updated at : 16 Jan 2026 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

शुक्रवार की दोपहर हिलसा–कपसियावां पथ पर दवौल टोला के पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

हिलसा. शुक्रवार की दोपहर हिलसा–कपसियावां पथ पर दवौल टोला के पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के कपसियावां गांव स्थित महादलित टोला निवासी स्वर्गीय बाल गोविंद रविदास के 70 वर्षीय पुत्र लखन रविदास के रूप में की गई है. मृतक के दो पुत्र फेकन रविदास एवं संजीवन रविदास हैं. परिजनों ने बताया कि लखन रविदास हिलसा बाजार घरेलू सामान की खरीदारी के लिए गए थे और वापस पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन