न्यायालय परिसर में होगी एटीएम व पोस्ट ऑफिस

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी से भेंट कर जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के सदस्यों ने न्यायालय परिसर में कई सुविधाएं बहाल कराए जाने की दिशा में पहल करने की मांग की.
शेखपुरा.प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी से भेंट कर जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के सदस्यों ने न्यायालय परिसर में कई सुविधाएं बहाल कराए जाने की दिशा में पहल करने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा. सबसे पहले कर्मचारी संघ के सदस्यों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी को पुष्पगुच्छ एवं संघ की डायरी भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी.संघ की ओर से जिला न्यायालय परिसर में एटीएम एवं पोस्ट ऑफिस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई, जिस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2026 में जिला न्यायालय परिसर में एटीएम, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा कर्मचारियों के हित में आवश्यक निर्णय शीघ्र लिए जाएंगे. बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन सचिव एवं जिला इकाई के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि जिला जज ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा पदोन्नति सहित अन्य मामलों में भी सकारात्मक निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. जिला जज ने सभी कर्मचारियों से मन लगाकर तथा अनुशासन में रहकर कार्य करने का आग्रह किया है तथा कहा है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कर्मचारी उनसे सीधे मिल सकते हैं.इस मौके पर संघ के सचिव मंजेश कुमार, उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ‘धीरज’ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




